News /
भास्कर एक्सक्लूसिव: 40,000 कमाने साउथ सूडान गया था युवक, साढ़े 15 लाख देकर छूटा — रायपुर के वकील की मदद से वापसी

आदित्य राठौर 8 फरवरी को सूडान से रायपुर पहुंचा, जहां उसने अधिवक्ता के दफ्तर पहुंचकर मुलाकात की।
“40 हजार की नौकरी देंगे, अधिकारी बनाएंगे कहकर साउथ सूडान ले गए थे। मुझसे टॉयलेट साफ कराया। बैटरी वाला पानी (एसिड) पिलाया। साथी ने पिया तो मुंह से खून आने लगा। जेल में डाला गया, जहां जान से मारने की कोशिश की गई। छूटकर आने के लिए साढ़े 15 लाख रुपए देने पड़े।”
Source: Dainik Bhaskar


