News /

न्याय की नई पहल: सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता ठाकुर निश्चय सिंह ने Machagora Dam विस्थापितों की लड़ाई संभाली

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में वर्षों से न्याय से वंचित किसानों की लड़ाई को आज एक नई दिशा मिली, जब सुप्रीम कोर्ट के युवा अधिवक्ता ठाकुर निश्चय सिंह ने Machagora Dam (Pench Thermal Power Project) से प्रभावित 31 गांवों के 5,500 से अधिक परिवारों के पक्ष में कानूनी मोर्चा संभालने की घोषणा की।

वर्ष 1984-85 में Machagora Dam के लिए करीब 5,607 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई थी, जिसके कारण लगभग 2,572 परिवार (करीब 9,580 लोग) विस्थापित हुए थे। प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें अब तक न मुआवज़ा मिला, न पुनर्वास योजना का लाभ मिला और न ही सरकारी नौकरी या भूमि देने के वादे पूरे किए गए।

इन्हीं समस्याओं को लेकर छिंदवाड़ा में आयोजित एक विशेष किसान सम्मेलन में 100 से अधिक किसानों ने अपनी पीड़ा अधिवक्ता ठाकुर निश्चय सिंह के समक्ष साझा की। ठाकुर निश्चय सिंह ने इस दौरान अपनी 10 सदस्यीय कानूनी टीम के साथ दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया।

Share:

More news

हिन्दी

अधिवक्ता ठाकुर निश्चय सिंह की प्रभावी पैरवी, कन्हैयालाल लूलिया को मिली जमानत

रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित आबकारी मामले में एक नया मोड़ आया है, जब कन्हैयालाल लूलिया (65 वर्ष) को न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया। मामले की पै…

हिन्दी

भास्कर एक्सक्लूसिव: 40,000 कमाने साउथ सूडान गया था युवक, साढ़े 15 लाख देकर छूटा — रायपुर के वकील की मदद से वापसी

आदित्य राठौर 8 फरवरी को सूडान से रायपुर पहुंचा, जहां उसने अधिवक्ता के दफ्तर पहुंचकर मुलाकात की।…